मछली पकड़ने गये भीम परिहार महानंदा नदी में लापता

Updated:
विज्ञापन

मछली पकड़ने गये भीम परिहार महानंदा नदी में लापता

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के समीप महानंदा नदी में मछली पकड़ने गये भगत टोला निवासी भीम परिहार लापता हो गये. रोशना पुलिस ने खोजबीन शुरू की है. प्रखंड क्षेत्र के उतरी लालगंज पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद, पूर्व सरपंच राम नारायण साह ने कहा, शुक्रवार पूर्वाहन में लालगंज गांव के समीप महानंदा नदी में मछली पकड़ने गये भीम परिहार 45 वर्ष पिता ज्योतिष परिहार, भगत टोला लालगंज थाना रोशना निवासी मछली पकड़ने के लिए महानंदा नदी में डूबकी लगायी गई थी. लापता हो गए. रोशना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोर से खोजबीन करा रही है. सूचना प्रेषण तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका था. लापता व्यक्ति नहीं मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. महानंदा नदी के किनारे पुलिस बल के साथ सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा कयास लगाया जा रहा था. ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम आगमन का इंतजार किया जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन