गढ्ढे में पलटी ऑटो, चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ्ढे में पलटी ऑटो, चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

गढ्ढे में पलटी ऑटो प्रतिनिधि, कदवा थाना क्षेत्र के असियानी चौक के समीप कुम्हड़ी-चौकी सड़क के बीआर 38 पी 2286 नंबर प्लेट लगा हुआ एक ऑटो के गड्ढे में पलटने से ऑटो पर सवार चार ऑटो सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चौकी से ऑटो पर सवार होकर यात्री कुम्हड़ी के तरफ जा रहा था. जैसे ही ऑटो असियानी चौक से आगे बढ़ा तो असियानी चौक से कुछ हीं दूरी पर ऑटो गढ्ढे में पलट गयी. जिससे चार यात्री धनगामा निवासी 35 वर्षीय ममता देवी, 45 वर्षीय ललिता देवी, चौकी निवासी 35 वर्षीय सुमन देवी, 37 वर्षीय रुखसाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना को देख आसपास में लोग इकट्ठे हो गये. लोगों ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया. सूचना पर कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ रविन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से तीन घायलों धनगामा निवासी ममता देवी, ललिता देवी, सुमन देवी को बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया. रुखसाना खातून को खतरे से बाहर बताया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन