मामी ने चार वर्षीय भांजा की गला दबाकर की निर्मम हत्या

Updated:
विज्ञापन

आरोपित मामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर ग्राम में मानवता को शर्मसार करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्कीपुर ग्राम में मामी ने हैवानियत को पार करते हुए चार वर्षीय अपने ही भांजे की गला दबा कर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपित मामी को शनिवार को गिरफ्तार कर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है. हालांकि यह घटना 18 जून का ही बताया जा रहा है. शनिवार को बच्चे के पिता सुबोध ठाकुर जो पठान कोट में मजदूरी का काम करता है. घर आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले को बच्चे के ननिहाल के परिजनों ने दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक सुबोध ठाकुर की पत्नी प्रियंका कुमारी 12 जून को अपने ससुराल महादेव नगर बरझल्ला प्राणपुर से अपने मायके कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर ग्राम आयी हुई थी. जहां वह अपने मायके में रह रहे थी. अचानक 18 जून को प्रियंका कुमारी की भाभी पूजा देवी ने उनसे पूछा कि तुम्हारा बच्चा कहां है. फिर प्रियंका कुमारी ने बोला कि बाहर कहीं खेल रहा है. फिर खोजने के बाद शौचालय के टब में बच्चे का शव बरामद हुआ. प्रियंका कुमारी के भाभी पूजा देवी ने कहा की शायद शौचालय के टब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है. जबकि बच्चे की मां प्रियंका कुमारी ने कहा कि टब में बहुत कम पानी था. उतना बड़ा बच्चा टब में डूब कर नहीं मर सकता, तब जाकर मां प्रियंका कुमारी ने अपने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल से परिजन पहुंचकर शव को लेकर अपने घर महादेव नगर बरझल्ला प्राणपुर लेकर चले गये. जहां बच्चे का परिवार वालों ने दफन कर दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे का पिता सुबोध ठाकुर जो बाहर पठानकोट में काम करते है वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी ली. कोढ़ा थाना एवं कोलासी पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ टू धर्मेंद्र कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी, कोलासी शिविर प्रभारी विकास कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को लेकर गहन पूछताछ करने लगे. पुलिसिया पूछताछ के दौरान बच्चे की मामी पूजा देवी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उनका ननद प्रियंका कुमारी जब से यहां आयी थी, उसी दिन से उसका ससुर उनके ननद प्रियंका कुमारी के बच्चा से दुलार प्यार ज्यादा करने लगे थे. जो उसे अच्छा नहीं लग रहा था. जिस कारण ननद का बच्चा प्रिंस कुमार का मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दिया. हैवान मामी ने पुलिस को कहा कि बच्चा को हमने ही हत्या किया है. हमें जो सजा देना है दे दीजिए. मामले में कोढ़ा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मामी पूजा देवी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. बच्चे के पिता के आवेदन पर मामले की गहनता हकीकत में जुट चुके हैं.

कहते हैं एसडीपीओ टू

सदर एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है. बच्चे का परिजनों के द्वारा दफन कर दिया गया है. मामले में बच्चे का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन