महाशिवरात्रि सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाशिवरात्रि सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

विज्ञापन

बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम में चार दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व व मेला के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर न्यास कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजू कुमार ने कहा, महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 33 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो मंदिर परिसर में मेडिकल टीम, दमकल, चलित शौचालय, पीने के पानी की टंकी सहित पुलिस बल व दंडाधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मनिहारी से पवित्र गंगा जल लेकर रेल, सड़क मार्ग या पैदल चल कर मान्यता प्राप्त बाबा गोरखनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते हैं. जलार्पण के लिए महिला और पुरुष के लिए अलग- अलग कतार की व्यवस्था की गयी है. भोलेंटियर की भी मदद ली जा रही है. मंदिर कमेटी के आग्रह पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर दिये जाने से श्रद्धालुओं की परेशानी कम होगी. शिव भक्तों की सुविधा के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न चौक चौराहों पर मेडिकल कैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था की गयी है. लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा की हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जायेगा. किसी तरह की आपत्ति जनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई होगी. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर इस की सूचना स्थानीय पदाधिकारी को देने की अपील की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन