होली व रमजान को सौहार्दपूर्ण मनाने की शांति समिति की बैठक में अपील

Updated:
विज्ञापन

होली व रमजान को सौहार्दपूर्ण मनाने की शांति समिति की बैठक में अपील

विज्ञापन

बरारी प्रखंड में होली एवं रमजान का पाक त्योहार को शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने कालिकापूर बाजार एवं शिशिया बाजार में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक त्योहार पर विस्तार से चर्चा की. थानाध्यक्ष ने सभी से त्योहार के दिन बिना हुड़दंग किये शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने को कहा. उन्होंने लोगों से कहा कि अश्लील या गलत फोटो या गंदी तरुवीर वायरल करने आदि पर सख्ती से निपटा जायेगा. जबरन किसी को रंग नहीं देना है. बिना कारण दोपहिया या चार पहिया वाहन लेकर नहीं निकलना है. अपने घरों एवं रिस्तेदारों संग होली का त्योहार मनायें. किसी भी प्रकार की चूक पर कार्रवाई की जायेगी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर स्थानीय लोग एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन