पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 मार्च से होगी वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Feb 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 मार्च से होगी वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 मार्च से होगी वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

विज्ञापन

– चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे सम्मिलित – एससीईआरटी ने जारी की दिशा-निर्देश कटिहार जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन को लेकर विभागीय स्तर से दिशानिर्देश व शिड्यूल जारी हो गया है. वार्षिक मूल्यांकन 12 से 19 मार्च तक आयोजित की जायेगी. जिले में करीब चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस वार्षिक मूल्यांकन में शामिल होंगे. शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाईडलाईन के अनुसार पहली पाली यानी पूर्वाह्न 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली यानी अपराह्न 1.00 बजे से 3.00 बजे तक वार्षिक मूल्यांकन होगा. कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन मौखिक होगा. जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन लिखित रूप से होगी. उत्तर पुस्तिका बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम लिमिटेड की ओर से तैयार कर पांच और छह मार्च को जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा. उसके बाद सभी प्रखंड मुख्यालयों को भेजी जायेगी. नौ व 10 मार्च को विद्यालयों को उत्तर पुस्तिका सौंपे जाएंगे. वार्षिक मूल्यांकन में वीक्षण कार्य के लिए प्रखंड स्तर पर एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति किया जायेगा. प्रतिनियुक्ति के समय यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व एक वरीय शिक्षक को अपने पदस्थापित विद्यालय में ही परीक्षा के सफल संचालन करने के लिए अधिकृत करेंगे. जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को सभी विद्यालयों के शिक्षक-अभिभावक बैठक होगी. जिसमें वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की जायेगी. मूल्यांकन के लिए नौ से 20 मार्च तक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा कक्षा तीन से आठवीं तक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 19 से 24 मार्च तक काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में होगी. जबकि 25 मार्च तक सभी छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया जायेगा. 18 को होगी पर्यावरण अध्ययन व विज्ञान का मूल्यांकन परीक्षा के प्रथम दिन यानी 12 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान की मूल्यांकन होगी. जबकि दूसरी पाली में कक्षा पहली व दूसरी के लिए भाषा हिंदी व उर्दू की मौखिक मूल्यांकन होगा. जबकि दूसरा दिन 14 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए हिन्दी व उर्दू की मूल्यांकन होगी. जबकि दूसरी पाली में तीन से आठ के लिए अहिंदी भाषी के लिए हिंदी विषय का मूल्यांकन होगा. इसी तरह 16 मार्च को प्रथम पाली मेंकक्षा तीन से पांच के लिए गणित एवं दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए गणित की मूल्यांकन परीक्षा होगी. इसी तरह 17 मार्च को कक्षा तीन से चार के लिए प्रथम पाली में अंग्रेजी व दूसरी पाली में कक्षा छसे आठ के लिए अंग्रेजी की मूल्यांकन परीक्षा होगी. जबकि 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ के लिए विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की मूल्यांकन परीक्षा होगी. अंतिम दिन 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक व दो के लिए गणित व दूसरी पाली में अंग्रेजी की मौखिक मूल्यांकन होगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन