मनिहारी में अवैध खनन व ओवरलोडिंग की शिकायत पर हुई प्रशासनिक जांच

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी में अवैध खनन व ओवरलोडिंग की शिकायत पर हुई प्रशासनिक जांच

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की टीम ने गंगा घाट समेत अन्य स्थानों पर जांच अभियान बुधवार को चलाया. शिकायतों के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने बुधवार को विभिन्न ठिकानों का औचक निरीक्षण किया. जिला स्तरीय गठित अधिकारियों के टीम में मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन, एसडीपीओ विनोद कुमार, मोटर यान निरीक्षक राहुल कुमार, खनन निरीक्षक अन्य पदाधिकारी शामिल थे. डीटीओ ने बताया कि जिला स्तर पर शिकायत मिली थी. आज उसी का जांच परिवहन विभाग, अनुमंडल प्रशासन, खनन विभाग की ओर से किया. गंगा घाट पर कुछ मिला नहीं है. कहा कि जो भी परिचालन होगा. परिवहन विभाग के नियमानुसार होगा. आगे भी जांच होगी. सड़क पर जांच की गयी. सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का जुर्माना किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन