शराब कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर से प्राणपुर पुलिस ने शराब कांड के फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि शराब कांड के अभियुक्त बैजनाथ परिहार साकिन काठघर दुर्गापुर थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार जेल भेज दिया गया. —————————————————————————— पथ निर्माण मंत्री से गोविंदपुर-चांपी-हसनगंज पथ की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथ प्रमंडल कटिहार के अधीन 6.20 किलोमीटर लंबी गोविंदपुर-चांपी-हसनगंज पथ की बदहाली की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को पथ के निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आग्रह किया है. पत्र में कहा की गोविंदपुर-चांपी- हसनगंज एक महत्वपूर्ण विभागीय पथ है. यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ 131 ए के गोविंदपुर चौक (65वीं किलोमीटर )से प्रारंभ होकर हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के पास हसनगंज- सपनी विभागीय पथ को जोड़ती है. पथ का सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कार्य होने से पूर्णिया प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय कटिहार के आवागमन में काफी सुविधा हो जायेगी. यह पथ इस क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक एवं व्यवसायिक विकास के दृष्टिकोण से मिल का पत्थर साबित होगी. पथ पर पूर्व से एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो चुका है. इस पथ को विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 में केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि अंतर्गत स्वीकृत हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारी बिहार,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था. दुर्भाग्यवश इसकी स्वीकृति नहीं दी गई. वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस महत्वपूर्ण पथ को विभाग द्वारा केंद्रीय सड़क एवं अवसरचना निधि में नहीं भेजा है. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल से इस पथ को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि स्कीम या राज्य योजना मत से निर्माण कार्य करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन