कोलासी पुल पर दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी पुल पर दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

कोलासी पुल पर दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

– नशे में होमगार्ड जवान पर टक्कर मारने का आरोप कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुल के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर नीचा टोला निवासी इफ्तेखार के 19 वर्षीय पुत्र जिशान अहमद के रूप में हुई है. उसका 12 वर्षीय छोटा भाई निशार गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जिशान अहमद अपने छोटे भाई निशार के साथ बाइक से कोलासी की ओर से अपने घर हाजीपुर नीचा टोला लौट रहा था. इसी दौरान कोलासी पुल के पास सामने से आ रही एक ग्लैमर बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही जिशान की हालत बेहद गंभीर हो गयी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घायल छोटे भाई निशार का इलाज जारी है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. दूसरी बाइक पर सवार नगर थाना में तैनात होमगार्ड जवान बिट्टू कुमार यादव भी हादसे में घायल हो गया. आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत होकर उल्टी दिशा से बाइक चला रहा था. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना की सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है. जांच शुरू कर दी है. घायल होमगार्ड जवान को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां उसका उपचार चल रहा है. युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपित होमगार्ड जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे. उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन