देसी पिस्टल व बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में रविवार की संध्या देसी पिस्टल व बाइक के साथ एक बदमाश को फलका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

फलका . फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में रविवार की संध्या देसी पिस्टल व बाइक के साथ एक बदमाश को फलका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली कि फुलडोभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप अपराध की योजना बना रहे एक युवक हाथ में अवैध हथियार लिए खड़ा है. सूचना पाते ही दलबल के साथ पुलिस पहुंची तो देखा कि एक युवक पुलिस वाहन को देख बाइक से भागने का प्रयास करने लगा. जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ की गयी. पकड़ाये युवक ने अपना नाम सुमित कुमार फुलडोभी गांव निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में कमर से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया. उक्त बदमाश से हथियार का कागजात की मांग करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. जिसके बाद अवैध हथियार व बाइक को जब्त करते हुए आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन