शराब पीने व तस्करी के आरोप में 10 गिरफ्तार
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 26 लीटर देसी शराब के साथ दस लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य उत्पाद […]
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 26 लीटर देसी शराब के साथ दस लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक से तीन लोग डब्लू यादव, मो सोनू, अमित यादव व नियामत अली को गिरफ्तार किया है.
कोढ़ा थाना के कोलाशी ओपी क्षेत्र से चंद्रकांत शर्मा को 10 लीटर शराब व बबलू कुमार सिंह को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोरगम्मा से लालू मारिया को 15 लीटर शराब के साथ तथा विनोद ऋषि व बाल्मिकी पासवान को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं कटिहार ब्लॉक के पास से आशीष पोद्दार को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










