सभी के प्रयास से ही मिलेगा लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

कवायद . डीएम ने किया जनसंख्या पखवारा का शुभारंभ कटिहार : दर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को आयोजित विशेष शिविर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा का शुभारंभ किया गया. 31 जुलाई तक चलने वाले इस पखवारे का शुभारंभ डीएम ललन जी ने किया. सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक नीरज कुमार विशिष्ट […]

विज्ञापन

कवायद . डीएम ने किया जनसंख्या पखवारा का शुभारंभ

कटिहार : दर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को आयोजित विशेष शिविर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा का शुभारंभ किया गया. 31 जुलाई तक चलने वाले इस पखवारे का शुभारंभ डीएम ललन जी ने किया. सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सिविल सर्जन डॉ श्याम चंद्र झा ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसकी व्यापकता से अवगत कराया. डीएम ने लोगों से जनसंख्या विस्फोट रोकने की अपील की.
नियोजित परिवार-सुखी परिवार नामक पोस्टर को प्रदर्शित करते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए जरूरी है कि जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में सब लोग मिल कर पहल करें. इस अवसर पर स्टॉल का भी डीएम और विधायक ने निरीक्षण किया. स्टॉल में बंध्याकरण सहित अन्य तरह की सुविधाओं के लिए लोगों का पंजीकरण किया गया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा, एसीएमओ डॉ बीएन मिश्रा, डीआइओ डॉ एसके गुप्ता, उपाधीक्षक डॉ योगेंद्र भगत सहित कई चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित थे.
पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन: डीएम ने इस कार्यक्रम के बाद सदर अस्पताल परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन किया. पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने इसके महत्व को भी बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन