लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन में एक महिला के साथ लूटकांड के आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने गिरफ्तार आरोपी रूपेश कुमार यादव पिता रूपेश पिता कृष्ण गोपाल यादव तेजा टोला निवासी वांछित अपराधी है. पुलिस को बहुत दिनों से इसकी […]
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन में एक महिला के साथ लूटकांड के आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने गिरफ्तार आरोपी रूपेश कुमार यादव पिता रूपेश पिता कृष्ण गोपाल यादव तेजा टोला निवासी वांछित अपराधी है.
पुलिस को बहुत दिनों से इसकी तलाश थी. बीते रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर रूपेश को गिरफ्तार कर लिया. थानाअध्यक्ष रीता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध कटिहार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अपराधिक मामले दर्ज है. दलन में एक शिक्षिका के पर्स को यह लूट कर फरार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










