सुशील व मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट फोटो नं. 102 कैप्सन-संबोधित करते सुशील मोदी डंडखोरा. प्रखंड के सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में सोमवार को कदवा के भाजपा प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनावी सभा संबोधित करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की. पूर्व डिप्टी सीएम श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर मैट्रिक व इंटर में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरे बिहार में लहर चल रही है. कदवा के प्रत्याशी को वोट देकर भाजपा की ताकत को बढ़ाएं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिहार की जनता ने कांग्रेस को पैंतीस साल, राजद को पंद्रह साल, व नीतीश को दस साल शासन करने दिया है. एक बार भाजपा को मौका मिलना चाहिए. भाजपा की सरकार बनते ही पांच साल में हर घर में बिजली, हर खेत में पानी व गांव-गांव सड़कों का जाल बिछ जायेगा. चुनावी सभा की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने किया. जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, प्रो एसएन पोद्दार, क्षेत्रीय प्रभारी मनोज राय, अरविंद चौधरी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद, राम यादव, मनोज सरकार, आलोक मंडल सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
सुशील व मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
सुशील व मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट फोटो नं. 102 कैप्सन-संबोधित करते सुशील मोदी डंडखोरा. प्रखंड के सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में सोमवार को कदवा के भाजपा प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनावी सभा संबोधित करते […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement