हरिनाम संकीर्तन को लेकर 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

हरिनाम संकीर्तन को लेकर 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
मनसाही मरंगी पंचायत के घासी टोला गांव के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण से सोमवार को 551 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष एवं स्थानीय ग्रामीण वह युवाओं ने किया. मरंगी के विभिन्न गली मोहल्ले होते हुए कलश शोभायात्रा घूम कर मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई. 48 घंटे के हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन आरंभ हुआ. कलश शोभायात्रा के दौरान मनसाही पुलिस के एसआई रामाधार प्रसाद यादव दलबल के साथ शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर शांतिपूर्ण माहौल में कलश शोभायात्रा को संपन्न करने में योगदान दिये. महाशिवरात्रि को लेकर पूरे मनसाही परिक्षेत्र में हरिनाम हरे कृष्णा की धुन गुंज रहा है. घसीटला शिव मंदिर एवं उनके भूमि को लेकर जहां पूर्व से एक विवादित स्थल बना हुआ था.आज वहीं शिव मंदिर वहां के स्थानीय ग्रामीण एवं कमेटी व जनप्रतिनिधियों, युवाओं द्वारा आज पूजा स्थल के रूप में परिवर्तन होते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले वर्ष से लगातार क्षेत्र से कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा चंदा इकट्ठे कर शिव मंदिर की जीरर्णोद्धार कराया एवं एक बहुत ही सुंदर आकार के शिव मंदिर की नजारा देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




