बरारी . युवा जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के गांव, मुहल्लों में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों के साथ पुन: मौका मांगा. प्रखंड के सकरैली, मधुबनी गांव में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ता ने घर-घर दस्तक दी. बरारी प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने युवाओं की टोली के साथ हर घर दस्तक किया. हर घर दस्तक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने लोगों को बताया कि वर्ष 2005 से 2015 तक दस वर्षों के दौरान जदयू की बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता का मान सम्मान रखते हुए भयमुक्त शासन दिया. साथ ही बिहार का चौतरफा विकास किया. हर वर्गों का ध्यान रखते हुए कार्य किया. घर-घर दस्तक के दौरान लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को बिहार की बागडोर सौंपने की जनता से अपील की. हर घर दस्तक के दौरान जदयू कार्यकर्ता उमेश मेहता, रंजन कुमार, जावेद, संतोष पोद्दार, अनुज मेहता, राजीव कुमार, उपेंद्र राय, सचिन कुमार सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद हैं.
BREAKING NEWS
घर घर दस्तक के तहत जदयू का दौरा
बरारी . युवा जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के गांव, मुहल्लों में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों के साथ पुन: मौका मांगा. प्रखंड के सकरैली, मधुबनी गांव में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ता ने घर-घर दस्तक दी. बरारी प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement