35 वर्षीय महिला का संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, मृतिका की मां ने लगाया हत्या का आरोप
Mother accused of murder
प्रतिनिधि, कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार में गेड़ाबाड़ी बस्ती में एक 35 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर की जानकारी कोढ़ा थाना अध्यक्ष को दी गयी. मामले की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस पदाधिकारी स्थल पर पहुंचकर घटना की बारीकी से मुआयना करते हुए पूछताछ की तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है. जबकि मृतका की मां अनुराधा देवी अपनी पुत्री की हत्या की बात कह रही है. घटना के बारे में मृतिका की मां अनुराधा देवी ने बताया कि बर्ष 2008 में अंतरजातीय विवाह वीणा देवी का कटिहार ओटी पाड़ा निवासी संजीव कुमार सिंह के साथ हुई. वीणा देवी अपने दो बच्चे के साथ मायके में रह रही थी. पूर्व में उनके पति से तलाक हो गया था. जिस वजह से अलग घर बनाकर अपने बच्चे के साथ गेड़ाबाड़ी बस्ती में रह रही थी. स्थानीय गांव के युवक को बंद घर को देखकर संदेह हुआ और उस आधार पर बंद घर को खुलवाया तो देखा कि वीणा अपने घर में फंदे से झूलती नजर आयी. वहां आग की तरह यह बात फैल गयी. आसपास के लोग भी घटना स्थल पर एकत्रित हो गये. घटना की जानकारी कोढ़ा थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा फंदा लगा हुआ महिला का शव बरामद किया. कोढ़ा पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए