31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्व विधायक के निधन पर शोकसभा आयोजित

कटिहार: कटिहार जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक सह समाजसेवी सीताराम चमरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है. अखिल भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद तारिक अनवर ने सीताराम चमरिया के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सीताराम चमरिया के निधन पर कटिहार के सामाजिक एवं राजनीति जीवन […]

कटिहार: कटिहार जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक सह समाजसेवी सीताराम चमरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है. अखिल भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद तारिक अनवर ने सीताराम चमरिया के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सीताराम चमरिया के निधन पर कटिहार के सामाजिक एवं राजनीति जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंची है.

बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, पूर्व एमएलसी, कटिहार जिला राकांपा के जिलाध्यक्ष दिलीप विश्वास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो पीएन केशरी, मो शकूर पूर्व विधायक, सत्यनारायण प्रसाद पूर्व विधायक, हिमराज सिंह पूर्व मंत्री, सज्जन शर्मा, सुकुमार सिंह झा, सुरेश श्रीवास्तव, जफर सिद्धीकी, संजय सिंह, अब्दुल माजीद, इशरत परवीन, जाकीर हुसैन, शंकर सिंह, शाहनवाज खां, फिरोज अहमद कुरैशी, जिला प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष प्रह्वाद गुप्ता, मंजू देवी, मेजर जमाल, भुवन अग्रवाल, विमल सिंह बेगानी, शंभू शरण गुप्ता, मो असलम, मो जुम्मन, नादिर हुसैन, राजीव चाकी, पप्पू कश्यप, पंचानंद नायक, बिट्ट घोष, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, दामोदर चौबे, बेचन पांडेय, राजेश सिंह, मो एजाल आदि नेताओं ने सीताराम चमरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करे. कटिहार जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सीताराम चमरिया के निधन पर उनके आवास जाकर पुष्पांजलि दी एवं कहा सीताराम चमरिया जी का राजनीति के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में भी कटिहार के लिए एक सराहनीय योगदान रहा है. स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार के पूर्व विधायक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सीताराम चमरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

शोक व्यक्त करते हुए विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि स्व चमरिया हम सबों के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के पथ प्रदर्शक थे. विधायक श्री प्रसाद के संग भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहा राय, उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, महामंत्री सुनील प्रसाद कर्ण, जिला मंत्री राजेश पटावरी, लखी महतो, विजय गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष गजेंद्र नाथ पाठक, वीरेंद्र यादव, रविंद्र नाथ पोद्दार, गोपाल गुप्ता, गोपाल खुरानिया, सुमन श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, कटिहार प्रखंड प्रमुख सह वरिष्ठ भाजपा नेता राम लखन साह, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष बबन झा आदि ने भी स्व चमरिया के निधन को कटिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें