31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्व विधायक चमडिया नहीं रहे, नीतीश ने राजकीय अंत्येष्टि की घोषणा की

कटिहार: सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कांग्रेस विधायक सीताराम चमडिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 86 साल के थे.मुख्यमंत्री कार्यालय ने पटना में बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चमडिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी. सीताराम […]

कटिहार: सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कांग्रेस विधायक सीताराम चमडिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 86 साल के थे.मुख्यमंत्री कार्यालय ने पटना में बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चमडिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी.

सीताराम के पुत्र अनिल चमडिया ने बताया कि पूर्व विधायक का निधन पश्चिम बंगाल में सिलीगुडी के एक निजी अस्पताल में हुआ. वह लंबे अरसे से बीमार थे. चमडिया 1972 से 1978 तक बिहार विधानपरिषद के सदस्य रहे. वह 1980 में कांग्रेस के टिकट पर कटिहार से विधायक निर्वाचित हुए.
वर्ष 1928 में जन्मे चमडिया एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे और वह कटिहार जिले में कई शैक्षिक संस्थान चला रहे थे. आज शाम उनकी अंत्येष्टि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मनिहारी घाट पर की जाएगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें