जो श्रद्धालुओं को कम पानी में स्नान करने की सलाह दे रहे थे. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने शिवरात्रि को लेकर गंगा तट सहित अन्य स्थानों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की थी. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजन सिंह, सअनि दिलीप ओझा, सअनि इबरार अहमद, अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार आदि मौजूद थे.
Advertisement
एक लाख कांवरियों ने जल भरा
मनिहारी: महाशिवरात्रि के मौके पर मनिहारी गंगा तट पर कांवरियों व श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार को उमड़ी. गंगा तट पर एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. गंगा तट पर लगभग एक लाख से अधिक कांवरियों ने अपने-अपने कांवर में गंगाजल भर कर गोरखनाथ धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए […]
मनिहारी: महाशिवरात्रि के मौके पर मनिहारी गंगा तट पर कांवरियों व श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार को उमड़ी. गंगा तट पर एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. गंगा तट पर लगभग एक लाख से अधिक कांवरियों ने अपने-अपने कांवर में गंगाजल भर कर गोरखनाथ धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने गंगा तट पर बेरकेटिंग व महाजाल भी लगाया गया था. सीओ चंद्र कुमार ने गंगा तट पर नाव पर गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की थी.
मनिहारी में शिवरात्रि धूमधाम से मनी . मनिहारी प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनायी गयी. कई शिव मंदिरों में यज्ञ का भी आयोजन किया गया. मनिहारी के नीमा बहादुरपुर में सार्वजनिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा की गयी. महारूद्र यह को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष राम बालक यादव, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र सिंह, मंत्री अमर सिंह, विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह, शिव कुमार यादव, शंभू प्रसाद सिंह, संजय यादव, राजेश यादव, नंदलाल सिंह, बालेश्वर सिंह आदि सफल बनाने में जुटे हैं. वहीं सार्वजनिक शिव मंदिर बौलिया में महाशिवरात्रि पर पूर्जा-अर्चना की गयी. कमिटी की ओर से रूद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा. यज्ञ को लेकर भव्य शोभा यात्र निकाली गयी. जिसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया.
यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष प्रह्वाद झा, कोषाध्यक्ष गंगाधर यादव, उपाध्यक्ष सुशील मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राय, मंदिर सेवक धनेश्वर यादव, विरेंद्र प्रसाद चौधरी, दिलीप यादव, रंजीत राम, प्रकाश चंद्र मंडल, अजरुन मंडल, बिंदेश्वरी मंडल, विजय मंडल, शंकर यादव, देवानंद यादव, बिनी यादव, रतन चौधरी आदि जुटे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement