बलिया बेलौन . कदवा प्रखंड के जन संघर्ष मोर्चा में मजबूती लाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष प्रो राजेंद्र नाथ मंडल द्वारा संगठन में विस्तार करते हुए सिंहरोल निवासी अबू सोहेल को जिला उपाध्यक्ष मीनापुर के मो सोयेब आलम को संयोजक, कुरूम के अरविंद चौधरी, उपेंद्र नाथ चौधरी को सह संयोजक मनोनीत किया है. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अबु सोहेल ने बताया कि जन संघर्ष मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन है. इसी से प्रभावित होकर इस संगठन से जुड़े हैं. मोर्चा द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है. इसे पूरी तरह निभाने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्या, विकास कार्यों में तेजी लाने, कल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से चलाने का प्रयास किया जायेगा. वहीं जिला अध्यक्ष प्रो राजेंद्र नाथ मंडल ने कहा कि अबु सोहेल बिहार प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी हैं. इसकी स्वच्छ छवि को देखते हुए जिला जनसंघर्ष मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से मोर्चा में नई जान आयेगी. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो जियाउद्दीन, जिला सचिव प्रभात कुमार मिश्र, जयनंदन मंडल कोषाध्यक्ष, मास्टर सहीरूद्दीन संगठन सचिव जमाल अंसारी, मो अशफाक आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू सिंह आदि उपस्थित थे.
संगठन का किया गया विस्तार
बलिया बेलौन . कदवा प्रखंड के जन संघर्ष मोर्चा में मजबूती लाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष प्रो राजेंद्र नाथ मंडल द्वारा संगठन में विस्तार करते हुए सिंहरोल निवासी अबू सोहेल को जिला उपाध्यक्ष मीनापुर के मो सोयेब आलम को संयोजक, कुरूम के अरविंद चौधरी, उपेंद्र नाथ चौधरी को सह संयोजक मनोनीत किया है. इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement