29वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 जनवरी से, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

29वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 जनवरी से, तैयारी पूरी

विज्ञापन

– एक फरवरी तक आयोजित किया जाना है सिंगल व डबल्स इवेंट प्रतिनिधि, कटिहार कटिहार जिला बैडमिंटन संघ के बैनर तले 29वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 29 जनवरी से एक फरवरी तक किया जायेगा. तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. प्रतियोगिता महेश्वरी एकेडमी के इंडोर हॉल में आयोजित की जायेगी. कटिहार बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर पूरी जानकारी सोशल मीडिया के साइट पर साझा कर दी गयी है. इसके अलावा, कटिहार के सभी स्कूल, कॉलेज और संस्थानों को अपने खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को औपचारिक अनुरोध पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पूरे जिले से 200 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है. यह चैंपियनशिप विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होगी. बालक-बालिका अंडर-13, 16, 19 पुरुष, महिला और मास्टर्स 40 प्लस, 50 प्लस इवेंट शामिल हैं. प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स दोनों इवेंट होंगे. सचिव ने यह भी बताया कि इस वर्ष कुछ कैटेगरी में नगद पुरस्कार की योजना भी बनायी गयी है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जनवरी है. पंजीकरण प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाया गया है. खिलाड़ी व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भुगतान के साथ भेज सकते हैं. इस आयोजन के माध्यम से कटिहार बैडमिंटन संघ खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन