प्रतिनिधि,कटिहाररामेश्वर यादव मनिहारी कॉलेज के शासी निकाय द्वारा प्राचार्य नियुक्ति के विरोध में कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 27वें दिन भी जारी रही. संघर्ष समिति के संयोजक प्रो नित्यानंद मंडल ने कहा कि अपूर्ण शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक मनोहर प्रसाद सिंह तथा सचिव सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह की मिलीभगत से तथ्यों एवं नियमों को छुपा कर विश्वविद्यालय को गुमराह किया. विश्वविद्यालय के आदेश तथा हाइकोर्ट के निर्देश की अवहेलना करते हुए वर्तमान शासी निकाय में वरीय शिक्षक प्रो चंद्र मोहन मंडल को प्रभारी प्राचार्य से हटा कर वरीयता क्रम में 17वें स्थान पर रहने वाले कनीय व विवादित शिक्षक को प्राचार्य बना दिया गया. उन्होंने कहा कि इस अनैतिक व असंवैधानिक निर्णय को वापस लेने तथा अपूर्ण शासी निकाय को भंग किये जाने तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर प्रो अवधेश यादव, प्रो निरंजन प्रसाद यादव, प्रो गोपाल कृष्ण यादव, प्रो मणि राम यादव, प्रो मनोज कु मार यादव, प्रो उमेश कांत झा, प्रो प्रदीप कुमार यादव, प्रो जयप्रकाश साह, प्रो सत्यनारायण मंडल, सुभाष चंद्र मंडल, ईबू चंद गुप्ता, नारायण उरांव, मिथलेश कुमार पासवान, अशोक दास, बसंत पासवान आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
मनिहारी कॉलेज के शिक्षकों का धरना 27 वें दिन भी जारी
प्रतिनिधि,कटिहाररामेश्वर यादव मनिहारी कॉलेज के शासी निकाय द्वारा प्राचार्य नियुक्ति के विरोध में कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 27वें दिन भी जारी रही. संघर्ष समिति के संयोजक प्रो नित्यानंद मंडल ने कहा कि अपूर्ण शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक मनोहर प्रसाद सिंह तथा सचिव सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement