19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मनिहारी कॉलेज में धरना जारी, पहुंचे पूर्व मंत्री

मनिहारी. रामेश्वर यादव मनिहारी कॉलेज में शासी निकाय कमेटी की ओर से प्राचार्य नियुक्ति से नाराज कॉलेज कर्मियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा. राजद नेता सह पूर्व मंत्री महेंद्र यादव ने कॉलेज में धरना पर बैठे कॉलेज कर्मियों से मिल कर जानकारी प्राप्त की. कॉलेज कर्मियों ने बताया कि वरीय शिक्षक को प्राचार्य […]

मनिहारी. रामेश्वर यादव मनिहारी कॉलेज में शासी निकाय कमेटी की ओर से प्राचार्य नियुक्ति से नाराज कॉलेज कर्मियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा. राजद नेता सह पूर्व मंत्री महेंद्र यादव ने कॉलेज में धरना पर बैठे कॉलेज कर्मियों से मिल कर जानकारी प्राप्त की. कॉलेज कर्मियों ने बताया कि वरीय शिक्षक को प्राचार्य पद से हटा कर कनीय को प्राचार्य बना दिया गया है. कॉलेज कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा. कॉलेज कर्मी पिछले 21 नवंबर से धरना पर बैठे हैं. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, जनार्दन यादव, होरेन मंडल, डॉ सगीर अहमद, नौशाद आलम, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो उमेशकांत झा, प्रो चंद्रमोहन मंडल, प्रो नित्यानंद मंडल, प्रो गोपालकृष्ण यादव, प्रो अवधेश यादव, प्रो बिनोद यादव, प्रो जावेद अख्तर आदि मौजूद थे. -कहते हैं विधायक मनिहारी विधायक सह कॉलेज शासी निकाय कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश व यूनिवर्सिटी के नियमानुसार प्राचार्य पद की नियुक्ति हुई. उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्राचार्य पद के लिए कॉलेज कमेटी की ओर से विज्ञापन निकाला गया. इसके आधार पर अभ्यर्थियों की साक्षात्कार ली गयी. साक्षात्कार के दौरान चयन समिति व एक्सपर्ट कमेटी ने डॉ वासुदेव सिंह को प्राचार्य पद के अनुशंसा किया. उसी अनुशंसा के आधार पर प्राचार्य बनाया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें