एमडीएम बंद रहने से 200 छात्र-छात्राएं भूखे लौटे घर

Updated:
विज्ञापन
एमडीएम बंद रहने से 200 छात्र-छात्राएं भूखे लौटे घर

एमडीएम बंद रहने से 200 छात्र-छात्राएं भूखे लौटे घर

विज्ञापन

– प्रधानाध्यापक के संपूर्ण प्रभार नहीं देने से उत्पन्न हुई समस्या, छात्रों में आक्रोश बारसोई प्रखंड के कमरोल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुआ गांव में सोमवार को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) नहीं मिलने से करीब 200 छात्र-छात्राओं को भूखे ही घर लौटना पड़ा. एमडीएम बंद रहने से छात्रों एवं अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी गयी. विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नियमित रूप से एमडीएम संचालन की मांग की. विद्यालय में कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 390 है. जबकि सोमवार को लगभग 200 बच्चों की उपस्थिति रही. किसी भी छात्र को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया. एमडीएम नहीं मिलने की सूचना गांव में फैलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पूर्व मुखिया असगर अली, वार्ड सदस्य साबिर एवं ग्रामीण हीरालाल ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय सिंह का स्थानांतरण लगभग 40 दिन पूर्व हो चुका है. अब तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सहायक शिक्षक को नहीं सौंपा गया है. इसका खामियाजा सीधे तौर पर बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी एवं शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. विद्यालय के सहायक शिक्षक खजाबुद्दीन ने बताया कि प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण के बाद से अब तक उन्हें विधिवत प्रभार नहीं मिला है. 40 दिनों से वे अपने निजी खर्च से बच्चों को एमडीएम उपलब्ध करा रहे थे. लेकिन अब आर्थिक स्थिति के कारण ऐसा कर पाना संभव नहीं हो सका. सोमवार से एमडीएम बंद करना पड़ा. एमडीएम प्रभारी को दे दी गई है. बीईओ मुमताज अहमद ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा प्रभार नहीं देने अथवा एमडीएम बंद रहने की कोई लिखित सूचना पूर्व में प्राप्त नहीं हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही एमडीएम प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने प्रशासन से अविलंब व्यवस्था बहाल कर विद्यालय में नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन संचालित कराने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन