ePaper

जॉब कैंप में 18 अभ्यर्थियों का किया गया ऑन द स्पॉट चयन

Updated at : 22 Jan 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब कैंप में 18 अभ्यर्थियों का किया गया ऑन द स्पॉट चयन

जॉब कैंप में 18 अभ्यर्थियों का किया गया ऑन द स्पॉट चयन

विज्ञापन

कटिहार श्रम संसाधन विभाग पटना के अंतर्गत जिला नियोजनालय की ओर से बुधवार को संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. इस जॉब कैंप में निजी कंपनी जिसमें के प्रतिनिधि चन्द्रकान्त कुमार राय व अन्य लोगों ने भाग लिया।ल. इस एक दिवसीय जॉब कैम्प में इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. नियोजक निजी कंपनी की ओर से लास्ट माइल एजेंट पद के लिए आवेदन लिये गये. प्राप्त कुल 24 आवेदनों के आधार पर ऑन स्पॉट 18 उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद पद के लिए किया गया. जानकारी दी गयी कि जिला नियोजनालय की ओर से प्रतिमाह इस प्रकार के जॉब कैम्प का आयोजन की जा रही है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध रहती हैं. आवेदकों से अपील की गयी है कि कार्यालय में आकर इस संबंध में विस्तृत।जानकारी प्राप्त करें. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजित चंद्र दे, प्रधान लिपिक इंद्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेशनल संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक राहुल कुमार एवं शान्तनु कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर उदय कुमार एवं अन्य कर्मचारियों की सराहनीय सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन