पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कदवा : क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कदवा मंडल के कई शक्ति केंद्रों महली टोला शक्ति केंद्र सहित अन्य शक्ति केंद्रों पर महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन […]
विज्ञापन
कदवा : क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कदवा मंडल के कई शक्ति केंद्रों महली टोला शक्ति केंद्र सहित अन्य शक्ति केंद्रों पर महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कदवा से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ चंद्रभूषण ठाकुर उपस्थित थे. महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना राय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्र संघ के संगठन करता थे. वह जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे.
हम सभी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके विचारधारा एवं बताये हुए रास्ते पर चलकर संगठन को ओर भी मजबूत करने का कार्य करना है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय के पथ पर चलने की अपील किया.
मंगलवार को चांदपुर मंडल के धपरसिया शक्ति केंद्र पर मंडल महामंत्री अगरमोहन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, पिंकी देवी, काला देवी, कौशल महली, चांदनी देवी, दाय देवी, पूर्व प्रमुख रवि साह, मंटू ठाकुर, सोभन दास, मुकेश महली, नागेंद्र शर्मा, पप्पू रजक, डोली देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन