राजेन्द्र स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
Updated at : 22 Jan 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी निकालेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की देखरेख में अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे. शहर के छह मुख्य स्थानों यथा कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, अमर जवान ज्योति, […]
विज्ञापन
कटिहार : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी निकालेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की देखरेख में अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे.
शहर के छह मुख्य स्थानों यथा कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, अमर जवान ज्योति, जेपी चौक, शहीद चौक एवं शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होगा. जहां सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा. समाहरणालय परिसर में 10:10 बजे तथा बीएमपी सात में 10:50 पर ध्वजारोहण किया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में परेड का आयोजन किया जायेगा.
जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस बल के तीन प्लाटून, जिला सैन्य पुलिस के एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी महिला के एक प्लाटून, एनसीसी के एक प्लाटून, जिला स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून, जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी के स्काउट गाइड की दो टुकड़ियां, केबी झा महाविद्यालय का एक प्लाटून तथा कस्तूरबा विद्यालय मनिहारी के एक प्लाटून परेड में शामिल होंगे.
मुख्य परेड का पूर्वाभ्यास 23 जनवरी तक अपराहन 3:00 बजे से राजेंद्र स्टेडियम कटिहार में होगा. जबकि 24 जनवरी को पूर्ण रिहर्सल का कार्यक्रम होगा. इसमें जीविका, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला स्वास्थ्य समिति, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि, विद्युत, मद्य निषेध, मतदाता जागरूकता सहित 11 विभागों के झांकी प्रदर्शित की जायेगी.
सबसे अच्छी झांकी तथा परेड निकालने वाले विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे. झांकी के तुरंत बाद लगभग पांच मिनट का पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्कूली बच्चों का एक लघु कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा.
संध्या छह बजे से संध्या आठ बजे तक टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन ने बताया कि जिला पदाधिकरी के आदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है.
बरारी में बैठक आज : बरारी. प्रखंड में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर 22 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में बैठक रखी गई है. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर बुधवार को बैठक में सभी राजनीतिक दल, शिक्षण संस्थान, प्रमुख, उपप्रमुख सहित विभागीय अधिकारी भाग लेंगे.
मनिहारी एसडीओ ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक
मनिहारी. अनुमंडल कार्यालय मनिहारी में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीओ रविकांत सिन्हा ने की. बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. बैठक में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी शामिल हुए. गणतंत्र दिवस के सुबह से दो बजे दिन तक भारी वाहन का परिचालन शहर में बंद रहेगा. नगर पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई करायी जायेगी.
मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष अशोक मेहता, अधिवक्ता प्रदुमण ओझा, प्रमोद झा, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल निदेशक राजकिशन, प्राचार्य राजेश पोद्दार, सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर प्राचार्य सुशील यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ इमरान, अमदाबाद पीएचसी प्रभारी शंकर दयाल सिंह, बीइओ राजुकमार झा, अमदाबाद बीडीओ डॉ मृत्युंजय कुमार, अमदाबाद सीओ आदित्य कुमार सिंह, राज श्री चौधरी आदि मौजूद थे.
28 तक मनाया जायेगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह
कटिहार. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में कटिहार जिले में 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा. भूकंप सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भूकंप संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा.
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों के बीच भूकंप एवं उससे सुरक्षा व बचाव पूर्व तैयारियों के विषय पर पेंटिंग, निबंध लेखन, नारा लेखन, नाटक एवं वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूनम तथा अपर समाहर्ता आपदा कमलेश सिंह ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी स्टेक होल्डर्स को भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




