कड़ाके की ठंड से वृद्ध की मौत, अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
Updated at : 07 Jan 2020 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

डंडखोरा : प्रखंड के महेशपुर पंचायत के डुमरिया गांव में ठंड लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार नाजो दास (65) रविवार को चार बजे मजदूरी कर घर आया. भोजन करने के बाद वह थरथर कांपने लगा. घरेलू उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं होते देख परिजनों द्वारा सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
डंडखोरा : प्रखंड के महेशपुर पंचायत के डुमरिया गांव में ठंड लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार नाजो दास (65) रविवार को चार बजे मजदूरी कर घर आया. भोजन करने के बाद वह थरथर कांपने लगा. घरेलू उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं होते देख परिजनों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि ठंड से मौत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है.
जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डा चन्द्रभूषण ठाकुर, नागेश्वर झा, बरुण कुमार ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके घर पहुँच कर परिजनों को सांत्वना दी तथा घटना को प्राकृतिक आपदा मानते हुए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की. उल्लेखनीय है कि मौसम के मिजाज में हुए अचानक परिवर्तन का आमजनों में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. दिसंबर माह के ठंड के बाद जनवरी में एक-दो दिन मौसम सामान्य रहा. फिर विगत दो दिनों से अचानक ठंड बढ गयी है.
जिसके कारण क्षेत्र में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कनकनी और सर्द हवाओं के कारण खासकर मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन की ओर से सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से आमलोगों में आक्रोश व्याप्त है.
बारसोई में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
बारसोई. बारसोई नगर पंचायत के मौलानापुर होकर बहने वाली महानंदा नदी के किनारे मौलानापुर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते शव देखने के लिए नदी किनारे भीड़ एकत्रित हो गयी.
चूंकि शव पानी के अंदर था. इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी किनारे लोग स्नान करने पहुंचे तो बदबू आ रही थी और लोगों का ध्यान शव की तरफ आकृष्ट हुआ.
घटना की सूचना पर बारसोई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को पानी से बाहर निकाला. उसके बावजूद भी शव को कोई पहचान नहीं पाया. घटनास्थल पर पहुंचे अवर निरीक्षक जावेद अहमद ने बताया कि शव किसी पुरुष व्यक्ति की है तथा इसकी पहचान नहीं हो पायी है. उसके कपड़े से कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है. मामले में बारसोई थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. अज्ञात शव को मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी बारसोई में कई जगह अज्ञात शव मिले हैं. परंतु शव की पहचान करने में बारसोई पुलिस विफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




