ePaper

गुरु गोविंद सिंह महाराज की 353वीं प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Updated at : 03 Jan 2020 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह महाराज की 353वीं प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कटिहार : सिखों के दसवें गुरू गुरुगोविंद सिंह महराज का 353वां प्रकाश उत्सव पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय में खासा उत्साह का माहौल रहा. गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय अपने परंपरिक तरीके से प्रकाश उत्सव को मनाये. गुरुद्वारा […]

विज्ञापन

कटिहार : सिखों के दसवें गुरू गुरुगोविंद सिंह महराज का 353वां प्रकाश उत्सव पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय में खासा उत्साह का माहौल रहा. गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय अपने परंपरिक तरीके से प्रकाश उत्सव को मनाये. गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. पूरे गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया और संवारा गया था.

प्रकाश उत्सव को लेकर केवल सिख समुदाय के ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी गुरुद्वारा पहुंचकर अपना माथा टेक कर आशीर्वाद लिये. कानपुर से आये रागी जत्था के द्वारा गुरुवाणी की प्रस्तुति दी गयी. मधुर स्वर से गुरु गान करते हुए गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया.
जहां गुरु गोविंद सिंह महाराज के बलिदान और उनके पराक्रम की दास्तां की व्याख्या की गयी. गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गुरु गोविंद सिंह महाराज हमेशा अन्याय के खिलाफ और धर्म की रक्षा के लिए लड़े. गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की रक्षा के लिए कई बार मुगलों का सामना किया और अन्याय के खिलाफ हमेशा अपनी जंग जारी रखी.
गुरु गोविंद सिंह महाराज ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को डरना नहीं चाहिए और न ही उसे दूसरों को डराना चाहिए. धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है. सत्य की हमेशा जीत होती है. ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए जन्म दिया है ताकि वे संसार में अच्छे कर्म करें और बुराई से दूर रहें. गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति को ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है. मनुष्य का मनुष्य प्रेम ही ईश्वर की भक्ति है.
जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करें. गुरु की अरदास लगाने के साथ गुरुद्वारा हॉल में लंगर का भी आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छके. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्ण सिंह, किशोर सिंह, टोनी सिंह, सरदार यशवंत सिंह, अमरजीत सिंह, सरदार अशोक सिंह, संग्राम सिंह, राजू सरदार, गंगू जी, साधु सिंह, सतनाम कौर, मनजीत कौर, निशा कौर, निशा सलूजा, ग्रुप्रीत कौर, इंद्रजीत कौर आदि ने अपनी भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन