रात्रि सेवा बंद रहने से मरीजों को परेशानी
Updated at : 03 Jan 2020 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

डंडखोरा : प्रखंड के लोगों को स्वास्थ्य महकमा की ओर से नव वर्ष के पहले ही दिन झटका लग गया है. चिकित्सक के अभाव में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रात्रिकालीन सेवा बुधवार को बंद कर दिया गया. बुधवार की रात्रि को कई मरीज आपातकालीन सेवा के दौरान पहुंचे. पर चिकित्सक के नहीं रहने की […]
विज्ञापन
डंडखोरा : प्रखंड के लोगों को स्वास्थ्य महकमा की ओर से नव वर्ष के पहले ही दिन झटका लग गया है. चिकित्सक के अभाव में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रात्रिकालीन सेवा बुधवार को बंद कर दिया गया. बुधवार की रात्रि को कई मरीज आपातकालीन सेवा के दौरान पहुंचे. पर चिकित्सक के नहीं रहने की वजह से उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा.
ऐसे मरीज को या तो निजी चिकित्सक के यहां उपचार करना पड़ा या फिर कटिहार जाना पड़ा है. उल्लेखनीय है कि चिकित्सकों की कमी का हवाला देकर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन में पहली जनवरी से रात्रिकालीन सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया था.
इस आशय का एक सूचना पत्र भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की ओर से जारी की गयी है. सूचना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बीच सिविल सर्जन डॉ ए पी शाही ने कुरेठा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ भावना भारती को फिर से पी एच सी डंडखोरा में तैनात किया है.
डॉ भावना गुरुवार को योगदान किया है. सर्वविदित है कि छह बेड वाला यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब 30 बेड वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है. इसके लिए बकायदा एक बड़ा बिल्डिंग भी तैयार कर उद्घाटन भी किया जा चुका है. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की वजह से प्रखंड के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है.
एक तरह से भगवान भरोसे ही यहां की स्वास्थ सेवा निर्भर करती है. स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार के बड़े-बड़े दावों का पोल खोलती नजर आती है. प्रखंड के 70 हजार से अधिक की आबादी इसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकित्सक के योगदान करने के बाद ही रात्रिकालीन सेवा शुरू करने पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




