ePaper

दिव्यांग को मिलेगा अब सभी सरकारी लाभ प्रताड़ित करने वाले जायेंगे जेल : आयुक्त

Updated at : 18 Dec 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग को मिलेगा अब सभी सरकारी लाभ प्रताड़ित करने वाले जायेंगे जेल : आयुक्त

फलका : दिव्यागों को अब सरकारी लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा. सभी पंचायतों में दिव्यांगों की कमेटी बनायी गयी है. दिव्यांग को पड़ताड़ित करने वाले जेल जायेंगे. साथ ही सूबे के सरकारी स्तर के सभी कार्यक्रमों में बोतल बंद पानी पर प्रतिबंध रहेगा. उक्त बातें मंगलवार को जिले के फलका प्रखंड मुख्यालय में आयोजित […]

विज्ञापन

फलका : दिव्यागों को अब सरकारी लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा. सभी पंचायतों में दिव्यांगों की कमेटी बनायी गयी है. दिव्यांग को पड़ताड़ित करने वाले जेल जायेंगे. साथ ही सूबे के सरकारी स्तर के सभी कार्यक्रमों में बोतल बंद पानी पर प्रतिबंध रहेगा.

उक्त बातें मंगलवार को जिले के फलका प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दिव्यांग समूह के बैठक में राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार ने कहा. उन्होंने अपने कार्यक्रम में इस की शुरुआत कर दिया. कार्यक्रम में टेबुल पर रखे सभी बोतल बंद पानी को हटवा दिया. उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद है कि सरकार के तमाम योजनाओं में दिव्यांग की भागीदारी हो. दिव्यांग को उनका हक मिले. दिव्यांग के आर्थिक स्थित सुदृढ़ और बेहतर बनाया जाय.
उनका यही मकसद है. बैठक में उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से कहा कि दिव्यांग को लेंगरा, लुलहा कह कर प्रताड़ित करने वाले के लिए कानून में छह माह की सजा का प्रावधान है. साथ ही दिव्यांग को वाद को लड़ने के लिए मुफ्त वकील भी मिलेगी. बैठक में बीडीओ, सीओ और खासकर थानाध्यक्ष को दिव्यांग पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर बैठक में बीडीओ रेखा कुमारी, सीओ रघुवंश कुमार, थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ पीके सिंह, मनरेगा पीओ विनय कुमार, कल्याण पदाधिकारी शैलेश कुमार जयसवाल, मुखिया संघ अध्यक्ष किरण पटेल, स्वयंसेवी संस्था के जिला प्रबंधक ज्योति कुमारी, मघेली मुखिया खैरून निशा, मुखिया राजेश कुमार रंजन, मधु देवी, अब्दुल माजिद, शंकर मंडल, रूबी देवी सहित कमोवेश सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सभी पंचायत से दिव्यांगजन मौजद थे.
बरारी में दिव्यांग सशक्तीकरण को लेकर आयोजित हुई बैठक
बरारी. प्रखंड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की बैठक प्रखंड सभागार बरारी में शुरू की गयी. दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैठक में पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, दिव्यांग समूह के साथ सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अंजनी कुमारी शर्मा, जिला सचिव विशाल जागृति फाउण्डेशन ने बताया कि सरकार की दिव्यांगजनों के लिए लाभकारी योजना जैसे ट्राय साइकिल, व्यवसायिक लोन, आवास, भूमि, पेंशन, विशेष लोन, जॉब कार्ड मनरेगा आदि का दिव्यांगजनों को शत प्रतिशत लाभ उनतक कैसे पहुंचे. इसके प्रति जागरूक करते हुए लाभ दिलाना है. कहा कि यदि किसी दिव्यांग को भूभि विवाद है तो अंचलाधिकारी के द्वारा निष्पादन किया जाना है.
दिव्यांगजन अपना आवेदन दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में देंगे. शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक लाभ दिलाना मिशन है. दिव्यांगजन सशिक्तकरण बैठक में मुख्यरुप से प्रमुख माला कुमारी, उपप्रमुख राजीव भारती, जेएसएस कृष्णकांत चौधरी, एलईओ कुमार रमण, पीओ रतन कुमार, बीपीआरओ प्रवीण कुमार सहित सरकारी कर्मी, प्रतिनिधि, दिव्यांग समूह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन