लायंस क्लब के शिविर में जुटे मधुमेह के रोगी
कटिहार : लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से 10 नवंबर से प्रारंभ किये गये मधुमेह जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में बुधवार को लता वादवानी लायन सेवा सदन, सिरसा में डायबिटीज डिटेक्शन, आंखों की रेटिनोपैथी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष स्वर्ण चमरिया, अरविंद पटेल, डॉ राकेश […]
कटिहार : लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से 10 नवंबर से प्रारंभ किये गये मधुमेह जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में बुधवार को लता वादवानी लायन सेवा सदन, सिरसा में डायबिटीज डिटेक्शन, आंखों की रेटिनोपैथी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष स्वर्ण चमरिया, अरविंद पटेल, डॉ राकेश एवं नेत्र विशेषज्ञ आलोक सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया.
आपके शहर में
अपने संबोधन में लायंस अध्यक्ष स्वर्ण चमरिया ने कहा मधुमेह की बीमारी हमारे देश भारत में महामारी की तरह फैल रही है. यह बीमारी हमारी जनसंख्या के लगभग 7-8 फीसदी लोगों को ग्रसित कर चुकी है. लता वादवानी लायन सेवा सदन ट्रस्ट के चेयर पर्सन अरविंद पटेल एवं सचिव विनोद अग्रवाल ने कहा किसी समय में यह बीमारी सिर्फ 50 साल से ऊपर के लोगों को होती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए