सूबेदार के आवास से गहना व नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : लोक आस्था के महापर्व में एक ओर जहां प्रशासनिक महकमा छठ पूजा सोहार्द रूप में मनाने में व्यस्त रहती है. दूसरी ओर अपराधी प्रवृति के लोग बंद व खाली पड़े घर को निशाना बनाते है. ऐसी ही चोरी की एक और वारदात शहर के नया टोला में घटी. कदवा थाना क्षेत्र के भर्री […]

विज्ञापन

कटिहार : लोक आस्था के महापर्व में एक ओर जहां प्रशासनिक महकमा छठ पूजा सोहार्द रूप में मनाने में व्यस्त रहती है. दूसरी ओर अपराधी प्रवृति के लोग बंद व खाली पड़े घर को निशाना बनाते है. ऐसी ही चोरी की एक और वारदात शहर के नया टोला में घटी. कदवा थाना क्षेत्र के भर्री निवासी सुबेदार नित्यानंद सिंह ने अपने एक कमरा एसबीआई गार्ड सह एक्स आर्मी रामविलास यादव को किराये पर दे रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
राम विलास यादव छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी में अपने घर गया था. जब वह घर से लौटा तो देखा कि उसके मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है. वह जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि उसके कमरे का तथा मकान मालिक सुबेदार नित्यानंद सिंह के कमरे का ताला टूटा पड़ा हुआ है.
गार्ड रामविलास ने घटना की जानकारी मकान मालिक को देते हुए नगर थाना पुलिस को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी. गार्ड श्री यादव ने बताया कि उसके घर में एक एलईडी टीवी, सोने का कान का बाली एवं दो हजार रूपया नगद रूपया चोरों ने चोरी कर ली है.
जबकि सुबेदार श्री सिंह ने बताया कि चार हजार रूपया नगद, दस ग्राम सोना एक जोड़ा चांदी का पायल चोरों ने चोरी कर ली है. घटना बाबत नगर थाना में तकरीबन एक लाख रूपये की चोरी का लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना बाबत पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन