कटिहार में पुलिस टीम पर हमला, एसडीपीओ अपर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी

Updated at : 30 Sep 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में पुलिस टीम पर हमला, एसडीपीओ अपर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी

अपराधी को पकड़ने गयी थी पुलिस मनिहारी (कटिहार) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर में फरार अपराधी मो जाफर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर रविवार को हमला कर दिया. इस घटना में मनिहारी एसडीपीओ एमएसएच फखरी, अपर थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सअनि राजू राम, सअनि हाकीम प्रसाद यादव, सरोज कुमार, अजय कुमार घायल हो गये […]

विज्ञापन

अपराधी को पकड़ने गयी थी पुलिस

मनिहारी (कटिहार) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर में फरार अपराधी मो जाफर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर रविवार को हमला कर दिया. इस घटना में मनिहारी एसडीपीओ एमएसएच फखरी, अपर थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सअनि राजू राम, सअनि हाकीम प्रसाद यादव, सरोज कुमार, अजय कुमार घायल हो गये हैं. घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार, कटिहार एसडीपीओ अनिल कुमार मनिहारी पहुंचे. नारायणपुर एसपी गये. वहां से एसपी मनिहारी पहुंचे. थाना में घायल पुलिस पदाधिकारी और कर्मी से जानकारी ली.

जानकारी के अनुसार मनिहारी एसडीपीओ एमएसएच फखरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी गुप्त सूचना पर फरार अपराधी जाफर को पकड़ने नारायणपुर गयी थी. जाफर पर दर्जनों मामले दर्ज है. वह फरार चल रहा था. पिछले दिनों पुलिस ने कुर्की जब्ती भी की थी. पुलिस को देखकर जाफर अपने घर से भागने लगा. जाफर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया.

इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग किया. पुलिस जाफर को पकड़कर मुख्य सडक पर भी ले आयी. इतने में जाफर के घर वाले और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. उस समय बारिश भी काफी हो रही थी. इतने में जाफर भाग गया. उनलोगों ने पत्थर समेत धारधार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया.

अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में सभी घायल का इलाज किया गया. डॉ बीएन सिन्हा ने बताया कि एसडीपीओ एमएसएच फखरी को सिर पर चोट था. उनको बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. मनिहारी थानाध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन