जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की गयी जान, मातम

कटिहार : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गयी. बेलवा पंचायत स्थित संकोला ग्राम के समीप गोवालटोली कुसीदा मुख्य पथ पर 38 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गया. दूसरी ओर एनएच 31 पर गिट्टी प्लांट के समीप अज्ञात वाहन […]
कटिहार : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गयी. बेलवा पंचायत स्थित संकोला ग्राम के समीप गोवालटोली कुसीदा मुख्य पथ पर 38 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गया. दूसरी ओर एनएच 31 पर गिट्टी प्लांट के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक महिला की मौत हो गयी.
आबादपुर : थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित संकोला ग्राम के समीप गोवालटोली-कुसीदा मुख्य पथ पर बुधवार की दोपहर एक 38 वर्षीय महिला मरजुना खातून को अज्ञात तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ीं. कुछ ही पलों में महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. रास्ता सुनसान रहने के कारण मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक वहां से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










