मात्र 100 रुपये के लिए सौतेली मां ने 9 साल के बेटे को मार डाला, जब इतने से भी नहीं भरा मन तो...

Updated at : 31 Aug 2019 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मात्र 100 रुपये के लिए सौतेली मां ने 9 साल के बेटे को मार डाला, जब इतने से भी नहीं भरा मन तो...

कटिहार : बिहारमें कटिहार के बारसोई में पिता की जेब से मात्र सौ रुपये चुरा लेने पर सौतेली मां ने रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. सौतेली मां ने दंड स्वरूप पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शरीर में जहां-तहां आंख, […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहारमें कटिहार के बारसोई में पिता की जेब से मात्र सौ रुपये चुरा लेने पर सौतेली मां ने रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. सौतेली मां ने दंड स्वरूप पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शरीर में जहां-तहां आंख, मुंह आदि में सुई से गोद दिया, ताकि हत्या के मामले को दूसरे तरफ मोड़ा जा सके.

मामला बारसोई थाना के कचना ओपी अंतर्गत मोदी पोखर गांव का है. जहां मो यूसुफ 34 की पत्नी आरोपित सूफिया खातून (22 वर्ष) ने नौ वर्षीय सौतेले पुत्र रूपचांद की गला दबाकर हत्या कर दी है. इसको लेकर मृतक के पिता मो यूसुफ के आवेदन पर बारसोई थाना कांड संख्या 220/2019 धारा 302 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. मो यूसुफ ने अपनी दूसरी पत्नी पर अपने नौ वर्षीय पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सुबह उठकर कचना चौक में चाय पीने गया था. जब वह सुबह 9:30 बजे घर पर आया तो लोगों की भीड़ लगी हुई थी. अंदर जाकर देखा तो उसके बड़े पुत्र रूपचांद की सांस रुकी हुई थी और आंख मुंह आदि अन्य जगहों पर जख्म के निशान थे. गले पर गला दबाने का निशान था. उन्होंने इसकी सूचना कचना ओपी को दी.

मौके पर पुलिस पहुंचकर आरोपित सौतेली मां सूफिया खातून को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपित सोफिया खातून ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को कहा कि वह हत्या के इरादे से उसे नहीं मारी है. बल्कि रुपये चुरा लेने के गुस्से से वह उसे मारपीट रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.

यूसुफ ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और पहली पत्नी से उसके दो पुत्र और एक पुत्री हुई थी. दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे एवं बच्चे को छोड़कर कहीं चली गयी. जिस कारण डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसने दूसरी शादी की थी. उसे क्या पता था की दूसरी पत्नी उसके पुत्र का काल बनेगी. दूसरी पत्नी से उसे कोई औलाद नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इधर, घटना के बाद गांव में जितनी जुबान उतनी बातें हो रही है. सभी लोग महिला को दोषी ठहराते हुए कह रहे थे कि अपना पुत्र रहता तब न दर्द होता. सौतेली मां होने के कारण मात्र सौ रुपये की खातिर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने कहा कि अपनी मां अपनी मां होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन