प्राणपुर में बाढ़ पीड़ितों ने अवैध वसूली के विरोध में एनएच 81 छह घंटे किया जाम

Updated:
विज्ञापन

प्राणपुर : थाना क्षेत्र के सिरंडा गांव के समीप प्राणपुर पंचायत के एक से आठ वार्ड के ग्रामीणों की ओर से वार्ड सदस्य के द्वारा अवैध 500 रुपये मांगने एवं प्राणपुर पंचायत को बाढ़ क्षतिपूर्ति मुआवजा की मांगों को लेकर तकरीबन छह घंटे तक एनएच 81 मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशितों ने […]

विज्ञापन

प्राणपुर : थाना क्षेत्र के सिरंडा गांव के समीप प्राणपुर पंचायत के एक से आठ वार्ड के ग्रामीणों की ओर से वार्ड सदस्य के द्वारा अवैध 500 रुपये मांगने एवं प्राणपुर पंचायत को बाढ़ क्षतिपूर्ति मुआवजा की मांगों को लेकर तकरीबन छह घंटे तक एनएच 81 मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जलकार विरोध जताया. एसडीओ व एसडीपीओ के आश्वासन पर जाम को हटाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा बाढ़ क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने के लिए मुखिया व बीडीओ के नाम पर अग्रिम राशि के रूप में 500 रुपये मांग किये जा रहे हैं. प्राणपुर पंचायत पूर्णरूपेण बाढ़ से त्राहिमाम था. जिसमें कुछ लोगो को बाढ़ क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जा रहा है.
जिसके विरोध में सोमवार को पूर्वाह्न तकरीबन 7:00 बजे से अपराहन तकरीबन 1:00 बजे तक बिहार बंगाल को जोड़ने वाली एनएच 81 मुख्य सड़क को जाम किया. सूचना पाकर अंचलाधिकारी विनय कुमार के द्वारा जाम स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. जिससे प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया गया.
जिसकी सूचना पाकर जिला अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार एवं एसडीपीओ अनिल कुमार जाम स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पर दर्शन कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि कोई भी वार्ड सदस्य को राशि नहीं देना है. वार्ड सदस्य के द्वारा राशि की मांग की जाती है तो कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित में थाना को सूचना दें.
कहा की पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा बाढ़ पीड़ित का सर्वे कराकर बाढ़ क्षतिपूर्ति दिया जायेगा. एसडीपी अनिल कुमार ने बताया कि अवैध वसूली करने वाले वार्ड सदस्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इनके बाद ग्रामीण के द्वारा जाम को हटाया गया.
एनएच 81 मुख्य सड़क ग्रामीणों के द्वारा तकरीबन 6 घंटे तक जाम किए जाने पर जाम स्थल के दोनों तरफ तकरीबन दो किलोमीटर तक यातायात करने वाले बिहार सरकार एवं भारत सरकार कर्मचारी छात्र-छात्रा, कोर्ट कचहरी अस्पताल एवं बाबा धाम जाने वाले सैकड़ों दो चक्का चार चक्का 6 चक्का एवं 10 चक्का वाले वाहनो का लंबी कतार लग गयी. जिससे यातायात करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार, प्राणपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक रामानंद सिंह, राजकिशोर कुमार, अफाक आलम के साथ दर्जनों पुलिस वालों उपस्थित थे. इधर अंचलाधिकारी विनय कुमार का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में प्राथमिक उपचार क्या जा रहा था. सूचना प्रेषण तक स्थिति सामान्य बताई गई थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन