युवक की पीट-पीट कर हत्या मामले में दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के धर्मगंज में शनिवार को पूर्णिया के एक युवक को बंधक बना कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में रौतारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक के […]

विज्ञापन

कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के धर्मगंज में शनिवार को पूर्णिया के एक युवक को बंधक बना कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में रौतारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल आरोपितों की पहचान की गयी तथा रविवार की रात रौतारा एवं कोढ़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हत्यारोपित बड़की देवी, सुनील हेंब्रम, सलकु हेंब्रम, पतरस हांसदा, देवमयी मरांडी को धर्मगंज से तथा सुनील कुमार यादव को पूर्णिया जिले के दीवानंगज से गिरफ्तार किया. अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
बता दें कि पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी ताला मरांडी को हसनगंज थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां से प्यार हो गया. जब ताला अपनी प्रेमिका से मिलने रौतारा धर्मगंज प्रेमिका की बहन के गांव पहुंचा, तो बहनोई समेत दर्जनों स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पोल में बांध दिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. पीटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था, इसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन