अग्निकांड में दर्जन भर घर जले, लाखों की संपति राख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अमदाबाद : प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत में भगवान टोला गांव के समीप बांध पर बसे भवानीपुर खट्टी पंचायत के विस्थापित परिवारों के घर में गुरुवार की रात खाना बनाने के क्रम में भीषण आग लग गयी. आगलगी की घटना में सात परिवारों का एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया है. आगलगी […]
विज्ञापन
अमदाबाद : प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत में भगवान टोला गांव के समीप बांध पर बसे भवानीपुर खट्टी पंचायत के विस्थापित परिवारों के घर में गुरुवार की रात खाना बनाने के क्रम में भीषण आग लग गयी. आगलगी की घटना में सात परिवारों का एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया है. आगलगी की घटना को 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी स्तर पर कुछ भी सहायता मुहैया नहीं करायी गयी है. गुरुवार की रात में आगलगी की घटना के बाद बारिश भी होने लगी थी.
विज्ञापन
इस बीच आसमान में बिजली चमक भी रही थी. बादल गरज भी रहा था. पीड़ित परिवार रात भर बारिश में भीगते रहे. कुछ लोग बगल के घरों में सहारा लिए हुए थे. रात होने के कारण अग्निपीड़ित परिवारों के घर से एक भी सामान नहीं निकाला जा सका है. पीड़ित परिवारों का अनाज, वस्त्र, वर्तन, नगदी सहित घरेलू अन्य सामान जलकर राख हो गया है.
पीड़ित परिवार राख में खाख ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार को संबंधित राजस्व कर्मचारी मोहित आलम अगलगी की घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का जायजा लिया है. राजस्व कर्मचारी मोहित आलम ने बताया कि कुल सात परिवारों का घर जला है. उन्होंने कहा कि अब तक कुछ नहीं दिया गया है. पीड़ित परिवारों से आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर आदि का मांग किया गया है. उन्होंने कहा कि आधार कार्ड एवं बैंक खाते नंबर उपलब्ध कराने पर पीड़ित परिवार के मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी.
गौरतलब है कि पीड़ित परिवार पिछले 24 घंटा से दिन के चिलचिलाती हुई धूप एवं रात में आसमान में कड़कती हुई बादल एवं चमकती हुई बिजली के बीच पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ लेकर रहने को विवश हैं. यही नहीं बल्कि अंधेरा भी छाया रहता है. उन्हें मोमबत्ती, सलाई, चूड़ा, गुड़ आदि का आवश्यकता है. सीओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगलगी वाली घटना स्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.
सूची तैयार कर उन्हें तत्काल क्लॉथ इन उपलब्ध कराया जायेगा. इस अगलगी की घटना में प्रभात कुमार मंडल, मुक्ति कुमार मंडल, हरेन चंद्र मंडल, गौर मंडल, शिव नंदन मंडल, गोपी मंडल, अनुपम मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. पीड़ित परिवार जले हुए राख में खाक ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. भवानीपुर खट्टी पंचायत के मुखिया उनो देवी, समाजसेवी ताराचंद मंडल, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि लोगों ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच शीघ्र ही सरकारी स्तर पर राहत सामग्री का वितरण करने का मांग किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन