सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर के घर की खिड़की का ग्रील काटकर चोरों ने की लाखों की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के अनाथालय रोड स्थित सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर के घर के खिड़की का ग्रील काटकर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना बाबत स्टेशन मास्टर के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच […]
विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के अनाथालय रोड स्थित सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर के घर के खिड़की का ग्रील काटकर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना बाबत स्टेशन मास्टर के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाथालय रोड स्थित शिवनाथ चौधरी अपने अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने रांची जाना था. शुक्रवार को शादी में जाने से पूर्व उसने अपने बेड रूम सहित अन्य कमरों को लॉक्ड कर दिया. घर में चोरी की घटना न हो इसके लिए गेस्ट रूम का चाभी रिश्ते के चेचेरे मामा को देकर उसे घर में सोने को कह दिया.
कई दिनों से मामा उसके घर के गेस्ट रूम में सो रहे थे. सोमवार की रात भी वह घर पर आये तथा गेस्ट रूम खोलकर सो गये. सुबह उठा तो देखा कि घर कि जिन कमरों में ताला मारा था. उस कमरे व उसके आसपास समान बिखड़ा पड़ा है. मामा ने इस बात की जानकारी अपने भांजे को दिया. हालांकि घटना से पूर्व ही पूरा परिवार रांची से कटिहार के लिए निकल गये थे.
कटिहार आने के क्रम में उनको फोन से सूचना मिली की उसके घर में चोरी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गृह स्वामी शिवनाथ चौधरी अपने पुत्र विपुल चौधरी व घर के अन्य सदस्यों के साथ घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखे अलमीरा व अन्य लॉक्ड टूटा पड़ा है. साथ ही घर में रखे सारे गहने सहित कीमती कपड़ा भी गायब थे.
पीड़ित गृहस्वामी नगर थाना पहुंचे तथा घर में हुए चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध नगदी सहित तकरीबन छह लाख रूपये चोरी की वारदात लेकर लिखित शिकायत की. पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि आरोपित चोरों ने उसके तथा उसके पुत्र के कमरे में लगे खिड़की के रड को गैस कटर मशीन से काटकर घर में प्रवेश किया.
पोती की शादी के लिए की गयी थी खरीदारी
शिवनाथ चौधरी की पुत्री की शादी तय हो गयी थी. जिसके लिए आभूषण बनाया गया था तथा महंगे कपड़े भी खरीदे थे. चोरों ने घर में बनाकर रखे सभी गहनों सहित महंगे कपड़े जो विपुल ने अपनी बेटी के लिए खरीदे थे. घर के सभी सदस्य धीरे धीरे बाजार कर समान को इकठ्ठा कर रहे थे ताकि शादी के समय में ज्यादा भाग दौड़ नही करनी पड़े.
लेकिन चोरों ने परिजनों के मंशुबों पर पानी फेर दिया और लड़की की खरीददारी किये गये. आभूषण व कपड़े सभी चुरा कर फरारी हो गये है. फिलहाल घटना बाबत स्थानीय थाना में लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन