तीन शराब कारोबारी व तीन पियक्कड़ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बंगाल से कटिहार आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सघन छापेमारी की. इस क्रम में पुलिस ने तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक […]
विज्ञापन
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बंगाल से कटिहार आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सघन छापेमारी की. इस क्रम में पुलिस ने तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने कुरेठा रेलवे स्टेशन के पास सघन छापेमारी की.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस क्रम में 50 ट्रेटा पैक विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया. जबकि कुरेठा रेलवे स्टेशन के बाहर उत्पाद बल ने तीन आरोपित रंजीत कुमार, रंजय कुमार चौधरी, अरपन कुमार को बीस- बीस पीस ट्रेटा पैक विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
इधर उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना क्षेत्र के लौहिया नगर में छापेमारी कर तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित में शंभु बांसफोड़, बौआ महतो एवं अवधेश महतो शामिल है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. अभियान में सैप के जवान भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन