प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को लेकर छापेमारी अभियान

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर में पॉलीथिन के प्रयोग एवं खरीद बिक्री पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से अमल में लाने के लिए नगर आयुक्त रामजी साह के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत मंगलवार को 24 दुकानों में छापेमारी कर 15 क्विंटल पॉलीथिन जब्त किया गया. बीते सोमवार को शहर […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर में पॉलीथिन के प्रयोग एवं खरीद बिक्री पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से अमल में लाने के लिए नगर आयुक्त रामजी साह के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत मंगलवार को 24 दुकानों में छा��ेमारी कर 15 क्विंटल पॉलीथिन जब्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बीते सोमवार को शहर के 55 दुकानों में की गयी छापेमारी में 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया था. सोमवार को इसके लिए दोषी दुकानदारों से 9000 एवं मंगलवार को 48500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये. दो दिनों के इस छापेमारी अभियान में कुल 79 दुकानों में छापेमारी की गयी एवं 15 क्विंटल 500 ग्राम पॉलीथिन बरामद करने के साथ कुल 57500 रुपया जुर्माना के रूप में वसूल किया गया.
इस अभियान दल में नगर आयुक्त के अतिरिक्त उप नगर आयुक्त विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर मिशन प्रबंधक अजीत पांडे एवं विशाल कुमार, प्रधान सहायक अशोक द्विवेदी, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डीएस एवं सदर थानाध्यक्ष, आइटी सहायक राम कुमार भारती, कर तहसीलदार संतोष सिन्हा, मुकेश कुमार और सुरेश पासवान शामिल रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन