बारिश से सड़कें कीचड़मय, लोग रहे परेशान
Updated at : 28 Feb 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : मौसम विभाग के हाइ अलर्ट के बाद बुधवार को मौसम ने करवट ली. सुबह हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी. हल्की बारिश के बाद सूर्य भी निकला लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी. हालांकि हल्की बारिश से सड़कें कीचड़ से पट गयी. इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना […]
विज्ञापन
कटिहार : मौसम विभाग के हाइ अलर्ट के बाद बुधवार को मौसम ने करवट ली. सुबह हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी. हल्की बारिश के बाद सूर्य भी निकला लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी.
हालांकि हल्की बारिश से सड़कें कीचड़ से पट गयी. इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी न्यू मार्केट में लोगों को उठानी पड़ी
. सुबह की बारिश के बाद न्यू मार्केट सड़क पूरी तरह कीचड़ में सन गयी. खासकर साग सब्जी खरीदने वाले लोग इससे परेशान रहे. कीचड़ में ही लोग आते जाते मार्केटिंग करने के लिए मजबूर हो रहे थे. अन्य दिनों की अपेक्षा सब्जी विक्रेता भी कम देखने को मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




