पीड़िता बरामद, आरोपित महिला को भेजा जेल

Updated at : 10 Aug 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़िता बरामद, आरोपित महिला को भेजा जेल

कटिहार सहित बाहर के जिलों में भी ले जाकर आरोपित महिला उससे कराती थी गलत काम कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का अपहरण कर एक महिला ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर चार वर्षों तक उससे गलत काम कराती रही. उक्त महिला ने नाबालिग को पूरी तरह से देह व्यापार के […]

विज्ञापन

कटिहार सहित बाहर के जिलों में भी ले जाकर आरोपित महिला उससे कराती थी गलत काम

कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का अपहरण कर एक महिला ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर चार वर्षों तक उससे गलत काम कराती रही. उक्त महिला ने नाबालिग को पूरी तरह से देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया. कटिहार सहित बाहर के जिलों में भी आरोपित महिला उससे गलत काम कराने ले जाया करती थी. उक्त मामले में लिखित शिकायत मिलते ही एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा में छापेमारी कर पीड़ित युवती को बरामद कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के बाबत पीड़ित पिता के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्राणपुर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने बुधवार को नगर थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री को रामपाड़ा निवासी रूबी खातून ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ अपहरण कर उसे कटिहार अपने घर लेकर आ गयी.
बात नहीं मानने पर रखती थी भूखे-प्यासे : पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्हें अपहृत कर रूबी व उसके सहयोगी उसे कटिहार लाये तो उसे काफी दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा तथा उसे खाने-पीने के लिए भी नहीं दिया जाता था. नाबालिग कुछ दिनों तक तो महिला का जुल्म सही, पर अंतत: टूट गयी. इसके बाद रूबी ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया. रूबी पीड़ित युवती पर कड़ा पहरा लगाते हुए उसे वेश्यावृत्ति कराती रही. कटिहार सहित आसपास के जिलों में भी कड़े पहरा में उसे ले जाया जाता था.
कहते हैं नगर थानाध्यक्ष
नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने कहा कि अपहृता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित रूबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. न्यायालय के आदेश पर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
महिला के डर से पीड़िता पुलिस को बता रही थी गलत नाम
अपहृत युवती की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने तफ्तीश आरंभ की. नगर थानाध्यक्ष ने जांच के क्रम में पाया कि वह युवती प्राणपुर थाना क्षेत्र की है. श्री यादवेंदू ने अपहृत युवती के घर का पता भी ढूंढ निकाला और मामले की जानकारी पीड़ित युवती के माता-पिता को दी. सूचना मिलते ही पीड़ित माता पिता नगर थाने पहुंचे व अपनी अपनी बच्ची की पहचान की तथा बताया कि उनकी पुत्री चार वर्ष से लापता है.
थानाध्यक्ष श्री यादवेंदू ने इस बात की जानकारी एसपी को दी तथा संबंधित महिला की जांच पड़ताल आंरभ की. एसपी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष व महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी पुलिस दल बल के साथ रामपाड़ा में बुधवार की रात छापेमारी किये. इस क्रम में पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद कर आरोपित रूबी खातून को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने अपहृत युवती से उसका नाम पूछा, तो वह आरोपित महिला से इस कदर डरी हुई थी कि वह बार बार अपना नाम गलत बता रही थी. जब पुलिस ने उसे आश्वस्त किया, तब युवती रो रो कर पूरी घटना पुलिस को बतायी तथा अपना सही नाम बताया. इस बाबत पीड़ित पिता के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित रूबी खातून को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन