मां गंभीर, बाल-बाल बचा बेटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2018 5:40 AM

विज्ञापन

जाकिर हुसैन व कुंदन की हर ओर हो रही तारीफ कटिहार : आज भी मानवता जिंदा है, यह बुधवार को बैगना के निकट रजिया के आत्महत्या करने के प्रयास के दौरान देखने को मिला. दुर्घटना के बाद वहां भीड़ तो जुटी, लेकिन सब तमाशबीन ही बने रहे. तब वहां पहुंचे जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष […]

विज्ञापन

जाकिर हुसैन व कुंदन की हर ओर हो रही तारीफ

कटिहार : आज भी मानवता जिंदा है, यह बुधवार को बैगना के निकट रजिया के आत्महत्या करने के प्रयास के दौरान देखने को मिला. दुर्घटना के बाद वहां भीड़ तो जुटी, लेकिन सब तमाशबीन ही बने रहे. तब वहां पहुंचे जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन व रेलवे के अभियंता कुंदन यादव ने तत्काल रजिया खातून व उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया.
नहीं कर रहे थे भर्ती, एसडीओ ने भी की मदद : जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि जब अस्पताल में घायल मां व बच्चा को इलाज के लिए लाया गया, तो अस्पताल कर्मी उन्हें भरती करने से मना कर रहे थे. तब सदर एसडीओ नीरज कुमार को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी. एसडीओ ने तत्काल सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को अविलंब इलाज करने का निर्देश दिया.
इसके बाद उपाधीक्षक डॉ योगेंद्र प्रसाद भगत ने घायल रजिया खातून एवं उसके बच्चे का इलाज प्रारंभ किया. उपाधीक्षक डॉ योगेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि जाकिर हुसैन एवं रेल अभियंता कुंदन यादव ने मानवता दिखाते हुए आज एक मां-बेटा की जान बचाने में सराहनीय सहयोग दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन