जबरन चंदा वसूला, तौ खैर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 6:55 AM
कटिहार : सरस्वती पूजा के मद्देनजर नगर थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीरज कुमार ने की. मौके पर एसडीपीओ लाल बाबू यादव, डीएसपी मुख्यालय रंधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू, पुलिस निरीक्षक महफूज आलम समेत वार्ड काउंसलर व गणमान्य उपस्थित थे. एसडीओ ने […]
कटिहार : सरस्वती पूजा के मद्देनजर नगर थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीरज कुमार ने की. मौके पर एसडीपीओ लाल बाबू यादव, डीएसपी मुख्यालय रंधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू, पुलिस निरीक्षक महफूज आलम समेत वार्ड काउंसलर व गणमान्य उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. चूंकि यह पूजा छोटे स्तर पर काफी संख्या में होती है.
ऐसे में एसडीओ डिप्टी मेयर से अनुरोध किया कि वार्ड आयुक्त इस कार्य में पुलिस का सहयोग करें. ताकि सरस्वती पूजा शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. पूजा में होने वाली भीड़ को लेकर बड़े पूजा पंडाल में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. महिलाएं भी पूजा पंडाल देखने निकलती है. इसके लिए महिला पुलिस बल की भी तैनाती अनुमंडल थाना क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










