गरमी में बिजली आपूर्ति चरमरायी, उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2017 4:58 AM
कटिहार : एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति चरमराने के कारण शहरी क्षेत्र समेत पूरे जिले में लोगों को समय बिताना भारी पड़ रहा है. विभाग की ओर से इस संबंध में किसी भी तरह से कोई भी सूचना नहीं दी जा रही है. इससे कब बिजली आयेगी, कब कटेगी. इसको लेकर उपभोक्ताओं में उहापोह की […]
कटिहार : एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति चरमराने के कारण शहरी क्षेत्र समेत पूरे जिले में लोगों को समय बिताना भारी पड़ रहा है. विभाग की ओर से इस संबंध में किसी भी तरह से कोई भी सूचना नहीं दी जा रही है. इससे कब बिजली आयेगी, कब कटेगी. इसको लेकर उपभोक्ताओं में उहापोह की स्थिति बनी रहती है. रविवार की रात में बिजली की आंख मिचौनी जारी थी. लगभग एक घंटा आपूर्ति बंद कर दी गयी. शहर के कई इलाकों में बिजली गुल थी. सोमवार की सुबह भी बिजली काट दी गयी थी.
दिन भर तक बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान कई इलाके के लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर के द्वारा पानी नहीं निकाला जा सका. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. ऊपर से इस उमस भरी गर्मी में लोग तड़पते रहे. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया की बिजली गुल होने के बाद जब विद्युत विभाग में फोन लगाया गया, तो वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला. कई बार तो ऐसा हुआ कि रिंग होने के बावजूद फोन नहीं उठाया जा रहा था. अगर ऐसी ही हालत रही, तो लोगों के लिए इस उमस भरी गर्मी में दिन व रात काटना मुश्किल हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










