आधे घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2017 5:24 AM
कटिहार : शनिवार की सुबह में हुई मूसलधार बारिश से कटिहार शहर शहर की सड़कें डूब जाने से आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. यहां तक की सड़क के किनारे निचले स्तर की कई दुकान एवं घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर के […]
कटिहार : शनिवार की सुबह में हुई मूसलधार बारिश से कटिहार शहर शहर की सड़कें डूब जाने से आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. यहां तक की सड़क के किनारे निचले स्तर की कई दुकान एवं घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर के बड़ा बाजार, चूड़ी पट्टी, शिव मंदिर चौक से दौलत राम चौक के मध्य सड़क के किनारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से गृह स्वामी परेशान रहे.
इन सड़कों पर एक से डेढ़ फीट जलजमाव हो जाने के कारण पैदल यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. शहर के व्यस्ततम एमजी रोड, विनोदपुर रोड, न्यू मार्केट रोड, आमला टोला रोड, गामी टोला रोड, दुर्गा स्थान रोड़, नायाटोला रोड, तिनगछिया रोड, फसिया टोला रोड, ललियाही रोड, तेजा टोला, अनाथालय रोड, शरीफगंज, तेजाटोला, वेगना, रामपाड़ा रोड में एक से दो फीट पानी जाने के कारण शहर वासियों को कुछ देर के लिए काफी मुसीबतों से गुजरना पड़ा.
शहर के सभी सडकों पर चारों तरफ पानी ही पानी रहने के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया. शनिवार की दोपहर तक बारिश होने के कुछ देर बाद तक लोग सड़क पर पानी रहने के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में बने रहना उचित समझा. लेकिन ईद उल अजहा का त्यौहार रहने के कारण लोगों को बारिश हो जाने के कारण थोड़ा कठिनाई का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










