अधिवक्ता संघ ने बाढ़ राहत कोष में सहायता राशि देने का लिया निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 6:17 AM
कटिहार: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए विनाशकारी बाढ़ के पश्चात पीड़ितों की मदद के लिए अधिवक्ता संघ, कटिहार ने एक लाख रूपए देने कर निर्णय लिया है. सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य प्रकार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा ने घोषणा करते हुए […]
कटिहार: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए विनाशकारी बाढ़ के पश्चात पीड़ितों की मदद के लिए अधिवक्ता संघ, कटिहार ने एक लाख रूपए देने कर निर्णय लिया है. सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य प्रकार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा ने घोषणा करते हुए कहा कि यह राशि जिला प्रशासन बाढ़ राहत कोष में जमा कर दी जाएगी. श्री झा ने कहा कि जिले के लोग इस समय बहुत ही दुखद स्थिति में है. अधिवक्ता संघ का यह नैतिक दायित्व होता है
कि वह क्षमता के अनुसार जिले के लोगों की मदद करें. श्री झा ने कहा कि पूर्व में भी अधिवक्ता संघ ने आपातकालीन स्थितियों में अपने संघ की ओर से जिले के लोगों के लिए यथासंभव राशि का भुगतान किया है. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गुलाम रसीद वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप नारायण सिन्हा, देव नारायण प्रसाद वर्मा, उमेश लाल यादव, सहायक सचिव राजेश कुमार झा सहित वरीय अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, ब्रजकिशोर सहाय, पवन कुमार दुबे,जय शंकर सिंह, नंददेव प्रसाद यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










